News

माता की चौकी में विशेष रूप से आमंत्रित अनूप भारद्वाज ने कश्यप समाज के विकास पर की चर्चा

  • दिल्ली
  • दिनांक 16 मार्च 2024

दिल्ली, 16 मार्च 2024: पंजाबी कश्यप राजपूत मंच रजिस्टर्ड दिल्ली द्वारा आयोजित माता जी की चौकी सुभाष नगर छतरी पार्क, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी रजिस्टर्ड मुख्यालय देवी नगर अंबाला शहर अनूप भारद्वाज को अपनी कमेटी के साथ विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में माननीय भारतीय जनता पार्टी सांसद राज्यसभा श्री जय प्रकाश जी निषाद (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) और श्री रणजीत कश्यप (पूर्व विधायक भाजपा, उत्तर पूर्वी दिल्ली, गोकलपुरी विधान सभा क्षेत्र) से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान कश्यप समाज और देश के विकास के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति और विकास के लिए अपने विचार साझा किए। श्री जय प्रकाश जी निषाद और श्री रणजीत कश्यप ने भी समाज के विकास के लिए अपने योगदान का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री राज कुमार मेहरा प्रधान (राजा टेंट) और उनकी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के दौरान कश्यप समाज के विकास और उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो भविष्य में समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।